पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटेल नगर मंदिर से चोरी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

पटेल नगर मंदिर से चोरी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार| पिछलेमहीने पटेल नगर स्थित मंदिर में चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस पीआरओ चंद्रभान ने बताया कि मामले में पटेलनगर निवासी विक्रम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त से चोरी किया गया मोबाइल और 2 हजार रुपए की रकम बरामद की है। पीआरओ ने बताया कि आरोपी ने 8 अगस्त को पटेलनगर स्थित एक मंदिर से मोबाइल सहित नकदी चोरी की थी। इस संबंध में मंदिर के पुजारी डोरीलाल शर्मा ने मामला दर्ज कराया था। डोरीलाल का घर मंदिर से सटा हुआ था। पुलिस ने आरोपित को गुरुवार को जेल भेज दिया।