- Hindi News
- बाॅक्सिंग में गोल्ड विजेता को किया सम्मानित
बाॅक्सिंग में गोल्ड विजेता को किया सम्मानित
हिसार | ग्रामीणखेलकूद प्रतियोगिता के दौरान महिला बॉॅक्सिंग प्रतियोगिता के 36 किलोग्राम भार वर्ग में श्रुति वर्मा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। गांव कौथखुर्द निवासी श्रुति वर्मा की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रविवार रात गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने महिला खिलाड़ी को सम्मानित किया। श्रुति वर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 15-8 अंकों से परास्त किया। समारोह के मुख्यातिथि डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार वर्मा ने श्रुति को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच इंद्र सिंह, उदय सिंह, आत्माराम सोनी, ज्ञानीराम, दिलबाग संधू, सत्यवान, ओमपति, सुषमा देवी, महावीर सैनी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।