- Hindi News
- 17 को अंध महाविद्यालय में मनाया जाएगा पेंशनर्स डे
17 को अंध महाविद्यालय में मनाया जाएगा पेंशनर्स डे
हिसार | हरियाणासिविल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन 17 दिसंबर को पेंशनर्स डे मनाएगा। एसोसिएशन के महासचिव डॉ. रामलाल गोयल ने बताया कि रेडक्रॉस स्थित अंध महाविद्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विधायक डॉ. कमल गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में एसोसिएशन से जुड़े विशिष्ट पेंशनर्स को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा संगठन की वार्षिक गतिविधियों को लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाएगा।