- Hindi News
- भारत माता के सच्चे सपूत थे डॉ. आंबेडकर : चौहान
भारत माता के सच्चे सपूत थे डॉ. आंबेडकर : चौहान
हिसार | भाजपाअनुसूचित जाति मोर्चा जिला इकाई ने भारत के संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर का 59वां परिनिर्वाण दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील वर्मा ने की। इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय चौहान ने कहा कि डाॅ. भीमराव आंबेडकर भारत माता के सच्चे सपूत थे। इस अवसर पर संजीव चौहान, सुशील महंच, संजय सूरा, राजेंद्र यादव, राजेंद्र चांगीया, दिलबाग, रामफल, विनोद यादव, रविदत्त, सज्जन शर्मा, सुरेश अग्रवाल, सुरेश लोहान, सरोज यादव, कविता देवी, राजबीर, अनीता देवी, मंजू देवी पप्पू चोपड़ा आदि मौजूद रहे।