सरकार की वादा खिलाफी पर गुस्सा
सर्व कर्मचारी संघ के सम्मेलन में एकजुट हुए कर्मचारी
सरकार के खिलाफ वामपंथी पार्टियां लामबंद
भाजपाकी केंद्र राज्य सरकारों की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गुरुवार को वामपंथी पार्टियों ने लघु सचिवालय परिसर में संयुक्त रूप से धरना दिया। कहा कि जनविरोधी नीतियों के खिलाफ वामपंथी पार्टियों का आंदोलन चलता रहेगा।
धरने को संबोधित करते हुए माकपा राज्य सचिव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि वामपंथी पार्टियां राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के जनविरोधी कदमों का विरोध कर रही हैं। भाजपा सरकार कांग्रेस की यूपीए सरकार की विनाशकारी नीतियों को ही आगे बढ़ा रही है। महंगाई, बेरोजगारी, भष्ट्राचार, काला धन आदि से जनता को कोई राहत नहीं दे रही है। मनरेगा को बर्बाद करने की शुरुआत कर दी है। आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के अमेरिकी दौरे से लौटते ही दवाइयों के दाम कई गुणा बढ़ा दिए गए। डीजल पर वेट और बिजली दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है। श्रमिकों के न्यूनतम वेतन की अधिसूचना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। इसके अलावा रोडवेज बस में दो बहनों के साथ छेड़छाड़ मामले में भी प्रदेश सरकार के व्यवहार की निंदा की है। मांग करते हुए कहा कि डेरों, आश्रमों और अन्य धार्मिक प्रतिष्ठानों की कार्यप्रणाली उनके आर्थिक स्रोतों में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। धरने की अध्यक्षता जिला पार्षद सुरेश कुमार और संचालन मास्टर नंदलाल ने किया। इस मौके पर एसयूसीआई (सी) के राज्य सचिव सत्यवान, प्रदीप सिंह, एमएल सहगल, शकुंतला जाखड़, मेहर सिंह, रामअवतार सुलचानी, दिनेश सिवाच, देशराज और मोहनलाल आदि शामिल थे।
धरने पर बैठे एचएयू के सफाई कर्मचारी
हिसार| एचएयूसफाई कर्मचारी यूनियन ने विश्वविद्यालय प्रशासन की वायदा-खिलाफी के विरोध में गुरुवार को प्रशासनिक भवन के सामने धरना शुरू कर दिया। धरने के दौरान यूनियन प्रधान अशोक अठवाल, महासचिव इंद्र सिंह टांक, कैलाशचंद्र जयदिया किताब सिंह चौहान ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले बातचीत में उनकी मांगों को माना और बाद में उनको लागू करने से साफ इनकार कर दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन की इस वायदा-खिलाफी को लेकर सफाई कर्मचारियों में रोष है। चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
लघु सचिवालय में वामपंथी पार्टियों के धरने को संबोधित करते माकपा राज्य सचिव इंद्रजीत सिंह।
सर्व कर्मचारी संघ क