पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा सरकार हर हाथ को काम देने के लिए तत्पर : कृष्ण कुमार बेदी

भाजपा सरकार हर हाथ को काम देने के लिए तत्पर : कृष्ण कुमार बेदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाके सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने गुरुवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार हर हाथ को काम देने के लिए तत्पर है। इसके अलावा कहा कि महिलाओं, दलित पिछड़ा वर्ग के लोगों को सम्मान पूर्वक जीवन जीने के अवसर देने के लिए भी सरकार वचनबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म करने का संकल्प करते हुए खाऊंगा और ही खाने दूंगा का नारा देकर लोगों में एक आशा की किरण जगाई है। उन्होंने बताया कि सभी पेंशनधारियों को बैंक खातों से जोड़ा जा रहा है, जिससे पेंशन सीधे उनके बैंक खाते में जा सके। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड पेंशन के लिए जरूरी नहीं है। यह केवल पहचान के लिए जरूरी होता है। इसके साथ ही सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों से मेडिकल जांच के माध्यम से आयु प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचते ही पुलिस की टुकड़ी द्वारा राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पत्रकारवार्ता के बाद बेदी ने आम जनता की शिकायतें भी सुनीं। इस अवसर पर हिसार के विधायक डाॅ. कमल गुप्ता, भाजपा के पदाधिकारी मंदीप मलिक, जिला भाजपा के वरिष्ठ बीजेपी नेता रवि सैनी, कर्ण सिंह रानोलिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रा यादव, तहसील कल्याण अधिकारी जयदेव शर्मा, डीआईपीआरओ अमित पवार, प्रो. कृष्ण रेणुआ, चंद्र प्रकाश, सुभाष पुनिया, रामचंद्र, रमेश गोयल, चंद्र प्रकाश, डाॅ. बिदानी, अनिल कुमार सैनी, तारा चंद्र बलियाली, योगेश सिहाग सहित कई विभागों के अधिकारी अन्य उपस्थित रहे।

जनता से वादा

नएसाल से पेंशन 1200 रुपए प्रति माह मिलेगी। किसानों को समुचित मात्रा में यूरिया उपलब्ध करवाने के लिए भाजपा सरकार कटिबद्ध है। पेंशन फार्म का सरलीकरण किया जाएगा।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी।