- Hindi News
- हरियाणा में भी लगाएं सोलर ऊर्जा के प्लांट : दुष्यंत
हरियाणा में भी लगाएं सोलर ऊर्जा के प्लांट : दुष्यंत
हिसारलोकसभा क्षेत्र से सांसद दुष्यंत चौटाला ने केंद्र सरकार से मांग की है कि प्रदेश में भी सोलर ऊर्जा के प्लांट लगाए जाएं, ताकि हरियाणा के लोगों की भी फायदा मिल सके। वह गुरुवार को लोकसभा में सप्लीमेंट डिमांड फॉर ग्रांट के तहत वित्त मंत्री से सवाल जवाब कर रहे थे। युवा सांसद ने कहा कि सप्लीमेंटरी ग्रांट के तौर पर हजारों करोड़ रुपये का प्रावधान किया हुआ है। बड़े खेद की बात है कि कृषि के लिए सिर्फ दो करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जबकि देश की अधिकतर आबादी गांवों में बसती है और कृषि पर आधारित है। इसके अतिरिक्त देश के किसान कभी बाढ़ से तो कभी सूखा के कारण प्रभावित होते रहते हैं। युवा सांसद ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मांग की कि सप्लीमेंटरी ग्रांट के तौर पर कृषि क्षेत्र में ग्रांट की राशि बढ़ाई जाए, ताकि देश के किसानों का भला हो सके।
सांसद चौटाला ने कहा कि शिक्षा के अभाव में किसान खेती करते समय यूरिया का सिर्फ 30 से 40 प्रतिशत तक उपयोग कर पाते हैं। देश के किसानों को शिक्षित करने के लिए भी कोई प्रावधान किया जाए, ताकि वे शिक्षित होकर अच्छी पैदावार ले सकें। पीने के पानी के मुद्दे पर कहा कि 110.65 करोड़ रुपए का प्रावधान नाकाफी है। सोलर ऊर्जा के लिए देश के सिर्फ तीन राज्यों को चुना गया है। सांसद चौटाला ने वित्त मंत्री से आग्रह किया कि सोलर ऊर्जा प्रोजेक्ट के लिए हरियाणा प्रदेश का भी चयन किया जाए।