पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यू यशोदा स्कूल में 25वीं वार्षिक खेलकूद स्पर्धा

न्यू यशोदा स्कूल में 25वीं वार्षिक खेलकूद स्पर्धा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | न्यूयशोदा पब्लिक स्कूल में गुरुवार को 25वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ कमेटी सदस्या गीता डाबर ने झंडा फहराकर किया। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्पर्धा में जूडो, मार्शल आर्ट्स, योग कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया गया। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रदीप प्रथम, नितिन द्वितीय और राहुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में सुप्रिया प्रथम, संजू द्वितीय और सारिका ने तीसरे स्थान प्राप्त किया। इस दौरान स्कूल निदेशिका यशोदा माथुर ने बच्चों की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेलकूद भी जरूरी है। प्रधानाचार्या डाॅ. अंजना ने अतिथियों का स्वागत कर विजेता बच्चों काे सम्मानित किया। निदेशक केपी माथुर ने भी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में मार्शल आर्ट्स की कला का प्रदर्शन करते खिलाड़ी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।