पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने बुराइयों को दूर करने का दिया संदेश

बच्चों ने बुराइयों को दूर करने का दिया संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईश्वरदेवी डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सहोदय अंतर विद्यालय कविता पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएन कॉलेज की प्रोफेसर मोनिका ककड़ संगीता शर्मा निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित रही। यह प्रतियोगिता कक्षा तीसरी से पांचवीं और कक्षा छठी से आठवीं तक दो वर्गों में आयोजित की गई। इसमें कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

बच्चों ने कविता के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराई को दूर करने का संदेश दिया और दूसरी ओर देशभक्ति की भावना के लिए प्रेरित किया। इसके साथ-साथ बच्चों ने आतंकवाद और भ्रष्टाचार जैसी बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल के दक्ष ने प्रथम, ईश्वर देवी डीएवी स्कूल के तरुण ने द्वितीय, होली एंजल स्कूल के शुभम ने तृतीय और दर्शन अकादमी के रिशु ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। वर्ग बी में होली एंजल स्कूल की गरिमा प्रथम, ईश्वर देवी डीएवी स्कूल की वैशाली ने द्वितीय, दिल्ली पब्लिक स्कूल की श्वेता ने तृतीय और आर्यन स्कूल की ममता ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राधानाचार्य सुनीता बहल ने समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया।

ईश्वर देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में कविता पाठ करती छात्रा।