फुटबाल टीम में निखिल और यक्ष का चयन
हिसार | सेंटसोफिया स्कूल के दो विद्यार्थियों निखिल कक्षा नौवीं और यक्ष कक्षा आठवीं का हरियाणा फुटबाल टीम में चयन हुआ है। यह स्कूल के लिए बड़े गर्व की बात है कि दो वर्ष बाद कोई इस टीम में हरियाणा से चुना गया है। जो बच्चे इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे वह भारतीय नेशनल फुटबाल टीम में चयनित किए जाएंगे। इन बच्चों को प्रधानाचार्या वर्षा राणा ने शुभकामनाएं दीं।
यक्ष।
निखिल।