शिविर में 67 बच्चों के दांतों को जांचा
हिसार | सामाजिकसंस्था अणुव्रत ज्योति ने माडल टाउन स्थित अणुव्रत ज्योति नि:शुल्क साक्षरता एवं शिक्षा केंद्र में नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी श्याम सुंदर जैन के संयोजन में इस शिविर का आयोजन आचार्य तुलसी के दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। संस्था सचिव सुरेंद्र कालरा ने बताया कि केंद्र में पढ़ रहे 67 बच्चों के दांतों की जांच प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. राजीव जैन एवं अदिति जैन ने की। इस अवसर पर तुलसी सेवा केंद्र से पधारी जैन साध्वियों ने केंद्र में मंगल पाठ किया। संस्था की ओर से दंत चिकित्सक डॉ. राजीव जैन एवं अदिति जैन को स्मृति चिह्न, समान-पत्र तथा साहित्य भेंट करके सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य रूप से संस्था अध्यक्ष विद्यासागर जैन, सचिव सुरेंद्र कालरा, शिक्षा केंद्र प्रभारी संगीता जैन, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी श्याम सुंदर जैन, शिक्षिका कंचन, बिंदु तथा समाजसेवी अनिल जैन, उर्मिला जैन, वर्षा जैन सहित सभी बच्चे उपस्थित रहे।