आर्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन में टैलेंट शो
हिसार | आर्यकॉलेज आफ एजुकेशन भेरियां में बीएड एवं डीएड के विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भावी शिक्षकों ने भाषण, एकल गान, एकल नृत्य, मोनो एक्टिंग, काव्य आदि को प्रस्तुत किया, जिसमें कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. अजय आर्य एवं चेयरमैन डॉ. एसवी आर्य उपस्थित रहे। डीएड प्रथम द्वितीय और बीएड के छात्र एवं छात्राओं ने मार्मिक एवं शिक्षाप्रद दृश्य प्रस्तुत किया। डॉ. एसवी आर्य ने कहा कि छात्र अध्यापकों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में होना आवश्यक है। छात्र- छात्राओं में देश भक्ति की भावना को ओत-प्रोत करने के लिए भी इन कार्यक्रमों का होना आवश्यक हैं।