पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिसमस को लेकर चर्च में तैयारी शुरू

क्रिसमस को लेकर चर्च में तैयारी शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रिसमस को लेकर चर्च में तैयारी शुरू

हिसार| क्रिसमसको लेकर मटका चौक स्थित चर्च में तैयारी शुरू हो गई है। चर्च परिसर में साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। चर्च के बेंच को ठीक किया जा रहा है इन पर पेंट करने का कार्य किया जा रहा है। चर्च में कैंडल लगाने का भी विशेष प्रबंध किया जाएगा। कैंडल लगाने का स्थान भी बदला जा सकता है, जिससे लोगों को चर्च में कैंडल लगाने में कोई परेशानी हो। पहले मोमबत्ती का मोम पिघलकर नीचे गिरता था, जिससे लोग मोमबत्ती नहीं लगा पाते थे और पैरों में मोम चिपक जाता था। क्रिसमस के दिन होने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा का भी विशेष प्रबंध किया जाएगा। चर्च में कैंडल लगाने प्रार्थना करने के लिए आने वाले महिला पुरुषों का अलग-अलग लाइनें बनाई जाएगी। जो लोग चर्च के अंदर मोमबत्ती नहीं लगा सकते है वे लोग मोमबत्ती चर्च में दे सकते है, जिससे हर रोज लगने वाली मोमबत्ती में इसका इस्तेमाल किया जाएगा।