आंखों का निशुल्क जांच कैंप 16 दिसंबर को
सिवानी मंडी | शिवसेवा समिति के तत्वावधान में 16 दिसंबर आंखों की जांच का एक निशुल्क शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर बारे में जानकारी देते हुए राजकुमार जुगियानी ने बताया कि शहर की पंजाबी धर्मशाला में कैंप लगाया जाएगा जिसमें हिसार के आईक्यू अग्नीहोत्री अस्पताल के प्रसिद्ध चिकित्सक आए हुए मरीजों की आंखों की जांच करेंगे।