पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटो चालकों की मनमानी के आगे कई अभियान फेल

ऑटो चालकों की मनमानी के आगे कई अभियान फेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी सड़कों पर करीब पांच हजार से अधिक ऑटाे दौड़ रहे हैं। प्रशासन ने एनसीआर की टीम की मौजूदगी में यह बात मानी। सड़कों पर जाम के लिए ऑटो कई मायनों में जिम्मेदार माने। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड की टीम तक मामला पहुंचने के बाद अब प्रशासन, पुलिस और यातायात पुलिस की ठाेस रणनीति का इंतजार हो रहा है। जिससे इन पर एक्शन हो सके और जनता को राहत मिल सके।

बस स्टैंड के पास ऑटो की संख्या ज्यादा होने के कारण गुरुवार को जाम लग गया।

2

1

पब्लिक प्लेस पर नहीं लगने देंगे रेहड़ी : एसएचओ

^व्यस्ततमचौराहों, बस अड्डे, भीड़भरे बाजारों आदि पब्लिक प्लेस पर रेहड़ी लगाने पर हमने रोक लगा दी है। यदि इन रेहड़ी वालों के कारण जनता को परेशानी होती है आैर रेहड़ी लगती हुई पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई करेंगे। वीरेंद्रफोगाट, एसएचओ,ट्रैफिक पुलिस।

^शहर की सड़कों पर करीब पांच हजार ऑटो चल रहे हैं जोकि जाम की असल वजह हैं। कैंट क्षेत्र से लेकर बस अड्डे तक समस्या है। एनसीआर की टीम के सामने हमने जाम से निपटने के लिए अपनी रणनीति बता दी है। हम अब सख्त कार्रवाई कदम उठाएंगे।\\\'\\\' राजनारायणकौशिक, एडीसी

जून में ट्रैफिक पुलिस ने सकारात्मक पहल की। छह सवारियों से अधिक बैठाने पर कार्रवाई से लेकर ड्राइवर सीट पर सवारियां बैठाने पर प्रतिबंध तय हुआ। तेज गति और वाहनों में म्यूजिक सिस्टम पर भी रोक लगनी थी। ऑटो के आगे पीछे नंबर गाड़ी का नंबर लिखा जाना था। इसके अलावा सभी ऑटो चालकों और ऑटो के सभी दस्तावेजों के पूरे होने का रजिस्टर बनना था। मामला ऑटो चालकों की दो यूनियनों में विवाद से थम गया। इसके पीछे राजनीतिक दलों के प्रेशर ने भी काम किया।

करीब चार साल पहले की बात है। तत्कालीन एसपी ने सम और विषम नंबरों के ऑटो चालकों को अलग से नंबर आवंटित किए थे। एक दिन सम नंबरों वाले ऑटो चलने थे तो दूसरे दिन विषम नंबरों वाले। कुछ दिन अभियान का सकारात्मक असर दिखा। हालांकि कुछ दिनों बाद ही ऑटो चालकों ने प्रशासन की आंखों में धूल झोंकते हुए डबल नंबर बनवा डाले। इससे सड़कों पर सभी ऑटो चलते रहे और प्रशासन पुलिस की अनदेखी के चलते अभियान फेल हो गया। उस दौरान ऑटो की कम थे, जबकि अब पांच हजार तक पहुंच गए हैं।

सतर्क दिखे ऑटो चालक, सवारियां दिखीं नदारद

ऑटोचालकों की मनमानी की खबर प्रकाशित हाेने के बाद ऑटो चालक सतर्क हो गए हैं। गुरुवा