- Hindi News
- रामपाल को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाती पुलिस।
रामपाल को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाती पुलिस।
हिसारबार एसोसिएशन का कोई भी वकील सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल के जाल में फंसें। बार के सदस्य अपनी एकता को बनाए रखें। ये हिदायत गुरुवार को जिला बार एसोसिएशन ने अपने सभी सदस्यों को दी।
एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र ढुल और सचिव अमित सैनी ने कहा कि एसोसिएशन के सभी सदस्य संगठित हैं। उन्होंने कहा कि रामपाल और उसके अनुयायियों की पैरवी नहीं करने के बारे में 20 नवंबर को बार एसोसिएशन की आम सभा में प्रस्ताव पारित किया गया था। जब बार के सदस्य वकील राजेश शर्मा पुत्र एलसी शर्मा ने 10 दिसंबर को बार के प्रस्ताव की अनदेखी की तो उन पर कार्रवाई की गई। बार की तरफ से एडवोकेट राजेश शर्मा की आजीवन सदस्यता रद्द कर दी गई। साथ ही उनके चैंबर को भी जब्त कर लिया गया। अब बार ने वकील राजेश शर्मा के चैंबर के आवंटन के लिए वकीलों से आवेदन मांगे हैं। इसके लिए 80 से अधिक आवेदन पत्र एसोसिएशन के पास चुके हैं। इस चैंबर को ड्राॅ के माध्यम से दो मेंबरों को अलॉट किया जाएगा।
अब रामपाल की 15 को पेशी
सरकारीड्यूटी में बाधा पहुंचाने के मामले पुलिस सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल को 15 दिसंबर को कोर्ट में पेश करेगी। केवल एफआईआर नंबर 426 के तहत ही रामपाल को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अन्य मामलों में बाद में पेश किया जाएगा।
अनुयायियों से दूर रामपाल को भेजा जेल नंबर-2
पुलिसने अदालत में दरख्वास्त लगाई कि रामपाल को दिल्ली रोड स्थित सेंट्रल जेल से अनुयायियों से अलग रखा जाए। इस पर अदालत ने रामपाल को राजगढ़ रोड स्थित सेंट्रल जेल नंबर-2 में भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस देर शाम रामपाल को सेंट्रल जेल नंबर-2 में भेज दिया। इसके अलावा गुरुवार को कोर्ट में पेश हुए शेष पांच आरोपितों को दिल्ली रोड स्थित जेल में भेजा गया है। रामपाल के 920 से ज्यादा अनुयायी दिल्ली रोड स्थित जेल में बंद हैं।
सतलोक आश्रम प्रकरण में देशद्रोह मामले में जेल में बंद आजाद नगर के भूपेंद्र ने एडीजे सुदेश कुमार शर्मा की अदालत में एक महीने की अंतरिम जमानत की अर्जी लगाई है। आराेपी के अधिवक्ता राजेश शर्मा ने बताया कि दरख्वास्त में यह भी कहा गया है कि जेल अधीक्षक को आदेश दिया जाए अंतरिम जमानत होने तक आरोपी को नोटबुक, किताबें, पैन और केलकुलेटर मुहैया कराए जाएं। वह राजगढ़ रोड स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में बीटेक की परीक्षा देनी है। परीक्षा 16