पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम ने अतिक्रमणकारियों को मुनादी कर चेताया

निगम ने अतिक्रमणकारियों को मुनादी कर चेताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | राजगुरुमार्केट के व्यापारियों के प्रेशर में नगर निगम प्रशासन ने आखिरकार मुनादी करा ही दी। अतिक्रमणकारियों को दो दिन की चेतावनी दी गई है। निगम अफसरों का कहना है कि यदि दो दिन में यह बाजारों से अतिक्रमण नहीं हटा तो इन्हें चिह्नित कराने के लिए विडियोग्राफी कराएंगे। पहली बार में एक फिर दो और तीसरी बार में पांच हजार रुपये जुर्माना अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा। ईओ अरविंद कुमार बिश्नोई ने बताया कि लगातार अभियान चलाया जाएगा। यहां बता दें कि राजगुरु मार्केट के हालातों पर भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद व्यापारियों ने समस्या उठाई। जबकि निगम ने व्यापारियों के प्रेशर में यह कार्रवाई की है।

नगर निगम प्रशासन ने गुरुवार को मुख्य बाजारों में लाउड स्पीकर की मदद से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी।