एएसआई पर हमलाकर लूटा
िसर पर धारदार हथियारों से कई वार किए
भास्करन्यूज | हिसार
आंबेडकरबस्ती में शनिवार को रिश्तेदार से मिलकर लौट रहे एएसआई पर गली में ही कुछ बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। क्षेत्रवासियों की मदद से एएसआई को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां से परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस प्रवक्ता चन्द्रभान ने बताया कि एएसआई जिले सिंह पर बदमाशों ने शुक्रवार रात विकासनगर स्थित आंबेडकर बस्ती में धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जिले सिंह यहां अपने रिश्तेदार से मिलने गया था। हमलावरों ने हथियारों ने जिले सिंह के सिर पर करीब पांच छह वार किए। इसके बाद जिले सिंह को गली में बनी नाली में फेंक दिया। जब शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो बदमाश मौके से भाग गए। क्षेत्रवासियों ने एंबुलेंस बुलाकर जिले सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उनके परिजन एएसआई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रवक्ता चन्द्रभान ने बताया कि एएसआई जिले सिंह कैमरी रोड स्थित तंवर फार्म हाउस में रह रहे मिर्चपुर के सूबेसिंह का गनमैन है।