पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभाविप ने बैठक कर लिया कॉलेज बंद कराने का फैसला

अभाविप ने बैठक कर लिया कॉलेज बंद कराने का फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने की बैठक।

भास्कर न्यूज | हिसार

अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक शनिवार को हुई, जिसमें नेशनल गर्ल्स कॉलेज की बिल्डिंग की समस्या पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रमुख रवि वशिष्ठ ने की। वशिष्ठ ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि जब तक गर्ल्स विंग की बिल्डिंग शिफ्ट नहीं की जाती और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की जाती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। छात्रा गीता, पूजा, मोनिका, सुमन और सरिता ने कहा कि सोमवार को वे कॉलेज बंद करेंगे जब तक मांगे नहीं पूरी की जाएंगी क्लासें भी बंद रहेंगी। अभाविप सदस्यों ने कहा अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन को ओर तेज कर देंगे।