- Hindi News
- सांडों ने शहर के दो और लोगों को सींगों से उठाकर फेंका, जख्मी
सांडों ने शहर के दो और लोगों को सींगों से उठाकर फेंका, जख्मी
सांडों ने शहर के दो और लोगों को सींगों से उठाकर फेंका, जख्मी
भास्कर न्यूज | हिसार
नगरनिगम ने शनिवार को लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। निगम की टीम ने महेंद्र सैनी के नेतृत्व में चलाए अभियान के दौरान एक दर्जन लावारिस पशुओं को पकड़कर बीड़ में छुड़वाया। वहीं, सांड ने स्कूटी से जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी। इससे उसके गंभीर चोंट आई। ऐसे ही एक अन्य अधेड़ व्यक्ति को सांड ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। निगम के अतिक्रमण प्रभारी ने बताया कि जिन स्थानों से अधिक शिकायत रही हैं, उन्हीं क्षेत्रों से पहले सांड पकड़े जा रहे हैं। इसलिए अभियान चलाया गया। वहीं, दो दिन पूर्व सब्जी मंडी चौक से घर लौट रहे चंद्र सेन सांडों ने टक्कर मार दी।
इससे उनकी दो पसलियों में चोट आई है। हाथ और पैर में गंभीर चोट हैं। ऐसे ही शनिवार को दोपहर स्कूटी से घर लौट रहे गांधी चौक निवासी कमल कांत को सांड ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए।