पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री सावित्री जिंदल ने विजय रथ को दिखाई झंडी

मंत्री सावित्री जिंदल ने विजय रथ को दिखाई झंडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार काे प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने वाले विजय रथ को रवाना करती हुई शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सावित्री जिंदल।साथ में हैं मेयर शकुंतला राजलीवाला और सीनियर डिप्टी मेयर डीएन सैनी अन्य।

हिसार| शहरीनिकाय मंत्री सावित्री जिंदल ने शनिवार को विजय रथ को पार्टी की झंडी दिखाकर जिले में प्रचार के लिए रवाना किया। यह रथ पिछले 10 साल की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों, पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को घर-घर पहुंचाएगा। चंडीगढ़ से हरियाणा के सभी 21 जिलों के लिए 21 विजय रथ रवाना किए गए हैं जो प्रदेश भर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का गुणगान करेंगे। हिसार में जिस रथ को सावित्री जिंदल ने रवाना किया, वह हिसार, नलवा, उकलाना, बरवाला, आदमपुर, नारनौंद और हांसी विधानसभा क्षेत्र में जाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाएगा। इस अवसर पर मेयर शकुंतला राजलीवाला, कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष वेद रावल, सीनियर डिप्टी मेयर डीएन सैनी, समाजसेवी उद्योगपति जगदीश जिंदल, केला शर्मा, दीपक सेहरा, प्रदीप कोहली, रणवीर सिंह चौहान राजेश गोयल आदि मौजूद रहे।