- Hindi News
- पंजाबी समाज ने हिसार के विकास की नींव रखी :सावित्री
पंजाबी समाज ने हिसार के विकास की नींव रखी :सावित्री
हिसार| शहरीस्थानीय निकाय मंत्री सावित्री जिंदल ने कहा है कि मेहनतकश पंजाबी समाज ने अपनी ईमानदारी के बल पर विश्व में अलग पहचान बनाई है। उसने हिसार के विकास की नींव भी रखी है। वह सोमवार को डोगरान मोहल्ले में भाभड़ा समाज के निमंत्रण पर उनसे मिलने गई थीं। भाई जीवन सिंह गुरुद्वारा के संचालक भाई चरणजीत सिंह प्रधान देवकी नंदन ने कहा कि पूर्व मंत्री ओपी जिंदल के समय से ही भाभड़ा समाज साथ निभाता आया है। वे आगे भी दोस्ती निभाएंगे। नगर निगम पार्षद शालू दिवान ने कहा कि सावित्री जिंदल ने सुख-दुख, दोनों ही स्थितियों में पंजाबी समाज का साथ निभाया है। इससे पहले मंत्री जिंदल ने गुरुद्वारा में माथा टेका। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर डीएन सैनी, पूर्व पार्षद पंकज दीवान, अशोक आहुजा, गोविंद बेदी, वेद सैनी, सुनीता बेदी, राजू पीपेवाला, मोहनलाल सेठी, अनिल बेदी, हरीश मास्टर, रमेश कुमार, महावीर सैनी, प्रदीप कोहली, संजय बेनीवाल, स्नेहलता निम्बल आदि मौजूद थे।
हिसार। भाभड़ा समाज के लोगों के बीच स्थानीय निकाय मंत्री सावित्री जिंदल।