पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक सहित 20 हजार चोरी

बाइक सहित 20 हजार चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | चोरोंशुक्रवार को दिनदहाड़े चंद्रलोक कॉलोनी से एक बाइक चोरी कर ली। वारदात के समय बाइक की डिग्गी में रखी हजारों रुपये की नकदी भी चोरी हो गई। इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आजादनगर के मेन गली निवासी पवन कुमार की बाइक चोरी हुई है। पवन कुमार ने बताया कि चाेर उनकी बाइक सहित उसकी डिग्गी में रखी 20 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। पवन ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर को किसी काम से चंद्रलोक कॉलोनी में गया था।

इसी बीच उसने एक सड़क के किनारे अपनी बाइक खड़ी कर दी। करीब आधे घंटे बाद जब वह लौटा तो वहा से बाइक गायब थी।