पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज में दाखिला लेने का एक और मौका

कॉलेज में दाखिला लेने का एक और मौका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जारी किए आदेश

भास्करन्यूज | हिसार

कॉलेजोंमें दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तरफ से एक और मौका दिया गया है। शुक्रवार को केयू प्रशासन की तरफ से जारी निर्देश के अनुसार 26 सितंबर तक ही दाखिला दिया जाएगा। दाखिले के लिए विद्यार्थियों से 3500 रुपये लेट फीस लिया जाएगा।

केयू के अनुसार अंडर ग्रेजुएट पोस्ट ग्रेजुएट को विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। इसके अलावा, बीटेक, एमटेक, एमबीए, एमसीए लॉ में भी 3500 रुपये लेट फीस के साथ विद्यार्थी दाखिला ले सकते है। केयू ने यह निर्देश जारी करते हुए कहा कि कॉलेजों में सीटें खाली रहने की वजह से यह फैसला लिया गया है। यह मौका आखिरी है ओर 26 तारीख के बाद कोई भी एडमिशन नहीं दिया जाएगा। यह जानकारी इंपीरियल कॉलेज के डायरेक्टर सत्य सुरेंद्र सिंगला ने दी।

केयू की तरफ से दाखिला लेने की अंतिम तारीख बढ़ाने से विद्यार्थियों में खुशी का माहौल बन गया है दाखिला की तारीख बढ़ाने से विद्यार्थियों का साल भी बच जाएगा, और जिन कॉलेजों में सीटें खाली रहती हैं वह भी भर जाएंगी। यह निर्देश केयू से मान्यता प्राप्त सभी सरकारी गैर सरकारी सभी कॉलेजों के लिए है और इसके लिए केयू प्रशासन ने सभी कॉलेजों में लेटर भी जारी किए हैं।