पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामायण गांव में बनेगा मल्टीपर्पज हॉल

रामायण गांव में बनेगा मल्टीपर्पज हॉल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणक्षेत्रों में छुपी हुई प्रतिभाओं को उकेरने के लिए रामायण में मल्टीपर्पज हॉल बनाया जाएगा। गांव में मल्टीपर्पज हॉल बनने से जहां खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए शहर की तरफ रुख नहीं करना पड़ेगा वहीं गांव के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा बस इसके लिए रामायण के खिलाड़ियों अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा आचार संहिता के खत्म होने के बाद इसके निर्माण का काम शुरू हो जाएगा

खिलाड़ियों की फिटनेस के लिए महाबीर स्टेडियम में जिम बनेगा। करीब 36 लाख 84 हजार की लागत से तैयार होने वाला जिम का हॉल 60 फुट लंबा अौर 30 मीटर चौड़ा होगा।

50 लाख की लागत से होगा तैयार

मल्टीपर्पज हॉल के निर्माण के लिए खेल मुख्यालय चंडीगढ़ ने 50 लाख की मंजूरी दी है। आचार संहिता खत्म होते ही इसको बनाए जाने का काम शुरू हो जाएगा। इस मल्टीपर्पज हॉल में इंडोर गेम्स जैसे बैडमिंटन, रेसलिंग, कुश्ती, जूडाे, वुशू, कराटे और टेबल टेनिस जैसे कई इंडोर गेम्स हो सकेंगे।

गांव के बॉक्सर सिद्धार्थ बोले, बचेगा समय, बेहतर होगा अभ्यास

गांवके बॉक्सर सिद्धार्थ का कहना है कि मल्टीपर्पज हाल बनने से खिलाड़ियों को हिसार या फिर अन्य जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा। गांव के कई खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए हिसार जाते हैं, जिसके चलते उनका अधिकांश समय तो सफर में बीत जाता है। गांव की बेडमिंटन खिलाड़ी सुशील ने बताया कि मल्टीपर्पज बनने से नए प्रतिभावान खिलाड़ी उभर कर सामने आएंगे।

सराहनीय कदम है : सरपंच

रामायणगांव के सरपंच जगमेंद्र कुमार का कहना है कि देर से भले सही लेकिन खेल विभाग की सराहनीय कदम है। गांव में हॉल बनने से गांव के करीब 250 खिलाड़ियों का फायदा होगा। इसके अलावा आसपास के गांवों के खिलाड़ियों को सुविधा होगी