पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवारवाद की राजनीति नहीं करती भाजपा : डॉ. कमल

परिवारवाद की राजनीति नहीं करती भाजपा : डॉ. कमल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाके हिसार विधानसभा सीट से प्रत्याशी डाॅ. कमल गुप्ता ने कहा है कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो क्षेत्रवाद, जातिवाद परिवारवाद की राजनीति करके राष्ट्रवाद, जनहित विकास की बात करती है। पार्टी की अपनी एक वरिष्ठ विचारधारा है। उसके अनुरूप देश को दिशा देने का काम करती है। वह शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों समर्थकों के साथ राजगुरु मार्केट में जनसंपर्क अभियान चला रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 67 वर्षों में देश में फूट डालो राज करो की नीति पर चलते हुए सत्ता का सुख भोगा है। क्षेत्रीय पार्टियों के पास जनहित के लिए तो नीयत और ही नीति है। जातिवादी सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला घड़ कर धन के सहारे राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम करती है। उन्होंने कहा कि आज देश समाज राजनीतिक रूप से जागरुक होता जा रहा है। यही कारण है कि लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का काम किया। इसी तरह प्रदेश में भी जनता ने भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की ठान ली है। डॉ. कमल ने कहा कि हिसार की विधायिका पिछले दस वर्षों में शहर के विकास के लिए कुछ नहीं कर सकी। अब वो किस मुंह से जनता से वोट मांग रही हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुजीत कुमार, वेद छाबड़ा, विनोद जैन, प्यारेलाल लाहौरिया, बाबूलाल अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, दीनदयाल गोरखपुरिया, पूर्व पार्षद नरेश सिंगल आदि थे। दूसरी ओर भाजपा महिला मोर्चा ने रामपुरा मोहल्ला, कृष्णा नगर, विजय नगर, महता नगर, महाबीर काॅलोनी में डाॅ. कमल गुप्ता की प|ी प्रतिमा गुप्ता ने जनसंपर्क अभियान चलाया।