पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफसर करते रहे इंतजार, नामांकन कराने नहीं पहुंचा कोई उम्मीदवार

अफसर करते रहे इंतजार, नामांकन कराने नहीं पहुंचा कोई उम्मीदवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्राद्धमें नामांकन से तौबा करते हुए पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। सातों हलकों से करीब 20 से ज्यादा प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र तो लिया लेकिन दाखिल एक ने भी नहीं किया। चुनावी दंगल में उतरने वाले प्रत्याशियों के पास नामांकन करने के लिए अब छह दिन बचे है। रविवार को प्रत्याशी नामांकन नहीं कर सकेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एमएल कौशिक ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव की अधिसूचना के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले दिन जिला के हिसार, उकलाना, नारनौंद, बरवाला, हांसी, नलवा आदमपुर सहित सातों विधानसभा क्षेत्रों से किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं करवाया। हालांकि विधानसभावार निर्धारित नामांकन कार्यालयों पर 20 से ज्यादा प्रत्याशियों एवं समर्थकों ने नामांकन पत्र लिया। आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए कोर्ट रूम कार्यालय पर सपा से रिकीकेश और निर्दलीय उम्मीदवार बलोन सिंह ने नामांकन पत्र लिया लेकिन नामांकन दाखिल नहीं किया। नलवा विधानसभा क्षेत्र के लिए लघु सचिवालय के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) कार्यालय और हिसार विधानसभा क्षेत्र के लिए महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन (जीएम रोडवेज) कार्यालय में उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिया।

आज नहीं कर सकेंगे नामांकन दाखिल

किसीभी पार्टी या निर्दलीय उम्मीदवार रविवार को नामांकन पत्र नहीं दाखिल कर सकेंगे। चुनाव तहसीलदार रामनिवास के अनुसार 21 सितंबर को रविवार होने के कारण नामांकन नहीं लिए जाएंगे। प्रत्याशी 22 से 27 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

उकलाना-नारनौंद में सबसे ज्यादा नामांकन पत्र

नारनौंदविधानसभा क्षेत्र के लिए लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया। बीजेपी के कैप्टन अभिमन्यु के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार कृष्ण लाल शर्मा, रामकुमार गौतम और बहादुर सिंह ने नामांकन पत्र लिया। आरओ बीएस चहल ने बताया कि किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। उकलाना विधानसभा क्षेत्र के लिए लघु सचिवालय में डीआरओ कार्यालय पर सबसे ज्यादा छह उम्मीदवार और उनके समर्थक नामांकन पत्र लेने पहुंचे। बीजेपी से सीमा गैबी पुर, राजबाला, इनेलो से अनूप धानक, रामकुमार, रोहताश, नरेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र लिया।

नामांकन का पहला दिन