पर्चा बांटकर याद दिला रहे वादा
गैस सिलेंडरो की संख्या 24 हाे
चुनाव वाले दिन गलियों में पसरा रहा था सन्नाटा
पटेल नगर के मोबाइल शॉप संचालक श्रवण कुमार का कहना है कि रसोई गैस हर घर की मुख्य जरूरत है इस लिए रसोई गैस के दामों में कटौती होनी चाहिए। इसके अलावा सिलेंडरों की संख्या बढ़ा कर 24 कर देनी चाहिए। गैस की कालाबाजारी पर रोक लगनी चाहिए। इसके अलावा युवाओं के लिए रोजगार, महिला व्यापारी सुरक्षा के मुद्दे को गंभीर से लेना चाहिए।
ऋषि नगर निवासी 67 वर्षीय नंदलाल ने बताया कि 40 साल पहले की बात करें तो उस समय चुनावी माहौल एक दम शांत होता था। चुनाव वाले दिन गली-मोहल्लों में सन्नाटा पसर जाता। चुनाव को लेकर वोटरों में चाव होता था और चुनाव की खुशियां उनके चेहरे से झलकती थीं। लड़ाई झगड़ा तो दूर की बात बहस भी नहीं होती थी।
चुनाव की रफ्तार तेज पकड़ने के साथ पर्चा वार शुरू हो गया है। पंजाबी समुदाय के एक युवा नेता कमल हांडा ने एक पर्चा निकाला है, जिसमें हजकां से टिकट की दौड़ में शामिल गौतम सरदाना पर निशाना साधा गया है। हांडा ने सरदाना को पिछले चुनाव का एक लिखित वायदा याद दिलाया है। वैसे हिसार में पर्चा वार नया नहीं है। नगर निगम की राजनीति में जब मेयर की चेयर को लेकर हंगामा मचा था। तब डिप्टी मेयर भीम महाजन के खिलाफ उनके वार्ड की गलियों में पर्चे चस्पा हुए थे। अब गौतम के खिलाफ पर्चा आने पर शहर में चर्चा है कि हिसाब किताब चुकता हो गया।
गवर्नमेंट काॅलेज में पढ़ने वाले सुनील ने बताया कि वोट उसे करुंगा जो छात्र हितों के लिए काम करेगा। साफ स्वच्छ छवि का उम्मीदवार होगा। पहली बार वोट डालने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। वोट प्रत्येक नागरिक को करना चाहिए। -सुनील,छात्र।
एफसी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा प्रीति वर्मा ने कहा की इस बार विधान सभा में पहली बार अपने मत का प्रयोग करूंगी वोट करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है मैं भी वोट करके अपना फर्ज निभाऊंगी और वोट उसे करूंगी जो सबसे पहले महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देगा।
-प्रीति वर्मा,छात्रा