पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले की तीन सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी माकपा

जिले की तीन सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी माकपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | मार्क्सवादीकम्युनिस्ट पार्टी ने शनिवार को प्रदेश की 17 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। जिसमें हिसार की तीन विधानसभाओं पर पार्टी ने प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया है। जिसमें नलवा से शकुंतला जाखड़, बरवाला से राजू बरवाला और हांसी में रामअवतार को पार्टी ने टिकट थमाया है। वहीं, पार्टी के उम्मीदवार 23 से 25 सितंबर के बीच नामांकन करेंगे। विधान सभा चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का फैसला किया। पार्टी के राज्य सचिव मण्डल सदस्य सुरेन्द्र सिंह ने पार्टी का घोषणा पत्र जन-संकल्प को भी जारी किया। सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए घोषणा-पत्र पार्टी ने जारी किया है। प्रदीप कुमार ने बताया कि जिन प्रत्याशियों को हमने टिकट दिया है, वह जातिवाद क्षेत्रवाद से हटकर टिकट दिए हैं। वहीं, दिनेश सिवाच ने बताया कि 23 को नलवा हलके से, 24 सितम्बर को बरवाला से, 25 को हांसी से नामांकन होगा।