- Hindi News
- मुकाम धाम के लिए कल चलेगी जांभा एक्सप्रेस
मुकाम धाम के लिए कल चलेगी जांभा एक्सप्रेस
मंडी आदमपुर | श्रीगुरुजंभेश्वर मेला मुकाम धाम के लिए स्पेशल ट्रेन जांभा एक्सप्रेस 22 सितंबर को सिरसा से रवाना होगी। आदमपुर गुरु जंभेश्वर सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य रणवीर सिंह डारा ने बताया कि सोमवार को सिरसा से शाम 4 बजकर 5 मिनट पर यह ट्रेन चलेगी और डिंग, भट्टू होते हुए शाम 5 बजे आदमपुर पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन पौने 6 बजे हिसार पहुंचेगी। हिसार से 5 बजकर 55 मिनट पर रवाना होकर 6 बजकर 17 मिनट पर चिड़ौद, साढ़े 6 बजे सिवानी पौने 7 बजे झुंपा होते हुए रात सवा एक बजे नोखा पहुंचेगी।