- Hindi News
- स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करे केंद्र
स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करे केंद्र
भारतीयकिसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले किसान हित में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का आश्वासन दिया था, मगर सरकार के सवा सौ दिन बीत जाने के बाद अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। इससे किसानों में रोष है। अगर केंद्र सरकार ने इस रिपोर्ट को तुरंत लागू नहीं किया तो किसान जंतर मंतर पर बड़ा आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे।
कौथ बुधवार को यहां जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कौथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले जींद में किसान संघर्ष समिति की महापंचायत में भाजपा नेताओं ने लिखित में इस रिपोर्ट को लागू करने की बात कही थी। केंद्र में अब भाजपा की सरकार भी बन गई है। जिसके सौ से भी अधिक दिन बीत चुके हैं। अब विधानसभा चुनाव भी सिर पर है। इसमें भाजपा एक बार फिर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को आधार पर किसानों को लुभाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब केंद्र बनने के बाद भी भाजपा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं कर सकी तो अब किसानों को किस बात से अपनी ओर खिंचने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि विधानसभा चुनाव से पहले सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करे।
इसके साथ ही उन्होंने बासमती धान नंबर 1121 के निर्यात को भी खोलने की मांग को प्रमुखता से उठाया। बास उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस धान का निर्यात बंद कर दिया है, जिससे इसके भाव में अचानक एक हजार रुपये से भी कम कमी गई है। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार चावल के निर्यात को खोले ताकि किसानों को लाभकारी मूल्य मिल सके। इस मौके पर जिला प्रधान जोगेंद्र मय्यड़, महासचिव कृष्ण सिसाय, तेजू खोखा, कृष्ण उमरा, दलबीर खरड़, मीडिया प्रभारी कुलदीप बैनीवाल, रणसिंह श्योराण, रामपाल मिर्जापुर, सोमबीर भगाणा, फूलचंद भगाणा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
भारतीय किसान संघर्ष समिति प्रदेशाध्यक्ष रमेश कौथ अन्य।