- Hindi News
- दड़ौली में लगे शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्रित
दड़ौली में लगे शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्रित
मंडी आदमपुर | राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शहीद भगतसिंह युवा क्लब दड़ौली के तत्वावधान में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए मुख्य सलाहकार वीरेंद्र सिंह मंडेरना ने कहा कि वैज्ञानिकों ने चिकित्सा के क्षेत्र में भले ही उन्नति कर ली हो लेकिन आज तक मानव के रक्त का कोई विकल्प नहीं बन पाया है। रक्त एक अमूल्य निधि है जिसकी आवश्यकता किसी को भी पड़ सकती है और उसकी पूर्ति के अभाव में व्यक्ति की जान तक जा सकती है। क्लब के पूर्व प्रधान अजय सोनी ने बताया कि शिविर मेंं हिसार सामान्य अस्पताल की टीम ने 30 रक्तदाताओं का रक्त एकत्रित किया। इस मौके पर जयवीर सिगड़, सुरेंद्र सोनी, गोविंद मंडेरना, पुनीत, उमेद जांगड़ा, जोरावर सिंह, भजनलाल, सतपाल, सतबीर, नीलम वर्मा आदि मौजूद थे।