पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चित्रों से सामाजिक मुद्दों की ओर खींचा ध्यान

चित्रों से सामाजिक मुद्दों की ओर खींचा ध्यान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भ्रूणहत्या, ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों पर जहां चित्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को सचेत किया, वहीं नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में बुधवार को एनएसएस दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय में चल रहे राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर में भाग ले रहे स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

एचएयू में राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर में चित्रों द्वारा स्वयंसेवकों ने लोगों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि छात्र कल्याण निदेशक डाॅ. आरके यादव ने एनएसएस स्वयंसेवकों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए स्वयंसेवी संस्थाओं के बारे में बताकर शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि समाज हमें बहुत कुछ देता है, जिसका ऋण चुकाना हर इंसान का कर्तव्य है। इन समाजसेवी संस्थाओं के साथ जुड़कर हम अपने कर्तव्यों को पूरा कर सकते हैं। शिविर के दूसरे सत्र में एएसआई सज्जन कुमार ने स्वयंसेवकों को कानूनी पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्म सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। छात्र कल्याण निदेशक डाॅ. डीपी नांदल मुख्य अतिथि, जबकि कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. आरके पान्नु विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय शिविर 26 सितंबर को संपन्न होगा। समापन पर विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. केएस खोखर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

एचएयू में बुधवार को आयोजित पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्य अतिथि डाॅ. आरके यादव एवं अन्य प्रोफेसर।

हिसार |राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को एनएसएस दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की तरफ से विस्तार व्याख्यान करवाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राजाराम पूर्व चेयरमैन हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने स्वयंसेवकों को शिक्षा का प्रसार करने, समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में युवाओं की भूमिका विषय पर विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम में एनएसएस के विद्यार्थियों ने कविता, चुटकले, रागिनी पंजाबी गीतों के द्वारा मनोरंजन किया। इस अवसर पर कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. मक्खन सिंह, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी एस बामल