पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बैंक से जुड़ें लोग : शर्मा

योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बैंक से जुड़ें लोग : शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वहरियाणा ग्रामीण बैंक की अोर से क्रमवार आयोजित किए जा रहे ऋण वितरण समारोहों के अंतर्गत शाखा लाडवा में विशाल ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैंक की लाडवा शाखा के अतिरिक्त शाखा नलवा, तलवंडी रुक्का, स्याहड़वा, सातरोड़ कलां इत्यादि शाखाओं ने संयुक्त रूप से लगभग 90 लाभार्थियों को 2.9 करोड़ के ऋण वितरित किए।

कार्यक्रम में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए जिन्होंने बैंक की विभिन्न जमा एवं ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। सभी उपस्थित लोगों को बैंक द्वारा प्रदत्त सुविधाओं विशेषकर गृह ऋण, कार ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, डेयरी उद्योग, लघु उद्योग, स्वरोजगार ऋण स्कीम, सोलर लाइट स्कीम इत्यादि का लाभ उठाने बारे प्रेरित करते हुए बैंक से जुड़ने का आग्रह किया तथा अन्य लोगों को भी इस बारे में प्रेरित करने को कहा। इस अवसर पर शाखा तलवंडी रुक्का के प्रबंधक सतबीर तथा ग्राहक गण रामधारी, शमशेर सिंह, बलजीत सिंह, बलराज, रणबीर रामफल इत्यादि भी उपस्थित रहे।

लोगों को बैंक ऋण संबंधी जानकारी देते बैंक अधिकारी।