पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुलतानी चौक पार्क में 2 तक होगी रामलीला

मुलतानी चौक पार्क में 2 तक होगी रामलीला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलतानीचौक पार्क में बुधवार शाम को ध्वजारोहण के साथ ही बड़े पर्दे पर रामलीला का मंचन शुरू कर दिया गया। नृसिंह प्रह्लाद रामलीला दशहरा सभा ने आर्य बाजार के हनुमान मंदिर से शोभा यात्रा निकाली। जो भगत सिंह चौक, गोबिंदगढ़ बाजार से होते हुए पार्क में पहुंची। रामलीला का शुभारंभ समाजसेवी सज्जन अठवाल ने दीप प्रज्जवलित करके किया।

ध्वजारोहण समारोह के मुख्य अतिथि नेहा तलवार, मोनू तलवार सोहनलाल तलवार ने ध्वज स्थापित किए जाने की रस्म अदा की। अध्यक्षता सजन लावट ने की। शोभा यात्रा में सभा के प्रधान कश्मीर भ्याणा के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों सदस्यों ने भाग लिया। महासचिव ओमप्रकाश असीजा ने बताया कि रामलीला दो अक्टूबर तक रोजाना शाम साढ़े सात बजे से रात्रि 11 बजे तक चलेगी। 29 सितंबर को भगवान श्रीराम की बारात निकाली जाएगी। राम बारात के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हजकां नेता गुलजार सिंह उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता समाजसेवी पवन गिरधर करेंगे। 3 अक्टूबर को मनाए जा रहे 66वें दशहरा महोत्सव के अवसर पर सांसद दुष्यंत चौटाला मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। अध्यक्षता इनेलो नेता समाजसेवी जोगिन्द्र करेंगे। हजकां नेता गौतम सरदाना युवा इनेलो नेता भीम महाजन विशेष रूप से उपस्थित होंगे। चार अक्टूबर को शाम आठ बजे राजतिलक किया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवी यश नागपाल मुख्य अतिथि समाजसेवी जितेन्द्र सोनी अध्यक्षता करेंगे।

मुलतानी चौक पार्क में ध्वज स्थापित करते सोहनलाल, मोनू, नेहा तलवार एवं अन्य।