पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैष्णो देवी सेवा समिति का नवरात्र आज से

वैष्णो देवी सेवा समिति का नवरात्र आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | दुर्गाकॉलोनी में जय मां वैष्णो देवी सेवा समिति द्वारा आयोजित किए जाने वाले पहले नवरात्रा महोत्सव विशाल भंडारे की तैयारियां अंतिम चरणों में है। प्रधान मक्खन बिश्नोई ने बताया कि पहले दिन 25 सितंबर को सिरसा से बिट्टू चंचल एंड पार्टी भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। दूसरे दिन 26 सितंबर को रानियां से हेमंत राठौड़, 27 को उकलाना से सतीश म्यूजिक ग्रुप, 28 को दड़ौली से बबलू एंड पार्टी, 29 को ऐलनाबाद से कुलदीप सुरीला, 30 सितंबर को दिल्ली से भाई सुरेश, 1 अक्टूबर को फतेहाबाद से अशोक कुमार तथा 2 अक्टूबर को हिसार से सोनिया ज्योति पार्टी माता का गुणगान करेंगे।3 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक कथा, हवन, भंडारा मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम होगा।