एचएयू में रबी कार्यशाला 30 सितंबर से
हिसार | हरियाणाकृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय रबी कार्यशाला 30 सितंबर से एक अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में लगभग 450 वैज्ञानिक तथा राज्य कृषि विभाग के अधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. आरएस आंतिल ने बताया कि कार्यशाला में एचएयू के कुलपति डॉ. केएस खोखर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जबकि हरियाणा सरकार के कृषि विभाग के सचिव रोशन लाल उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के दौरान आगामी रबी मौसम की फसलों में लागू की जाने वाली कृषि सिफारिशों को अंतिम रूप दिया जाएगा।