- Hindi News
- सद्कर्म से ही मनुष्य का कल्याण संभव : रोहित
सद्कर्म से ही मनुष्य का कल्याण संभव : रोहित
हिसार| डिफेंसकॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को आचार्य रोहित कृष्ण ने शिव विवाह की कथा सुनाई। सृष्टि के उद्धार के लिए जब देवताओं एवं राक्षसों में युद्ध हुआ, तब देवताओं ने भगवान से प्रार्थना की। तब भगवान ने वामन का रूप लिया और साधु के भेष में राजा बली के पास गए और तीनों लोक का राज्य देवताओं को दिया और राजा बली का उद्धार किया। भगवान ने कहा राजा बली के समान कोई भक्त नहीं। आचार्य ने कहा कि मनुष्य को सदैव सद्कर्म करना चाहिए, इससे मनुष्य जीवन का कल्याण होता है।
डिफेंस कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करते श्रद्धालु।