शिविर में 60 लोगों ने रक्तदान किया
हिसार | वृंदावनफाउंडेशन की तरफ से सत्य भवन धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता फाउंडेशन के प्रधान मुकेश वृंदावन ने की। प्रेस प्रवक्ता रजत जिंदल ने बताया कि शिविर में 60 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर डाॅ. सीताराम सैनी, महेश बंसल घिराइया, सुमित मित्तल, शिवकुमार कंसल, कटला रामलीला प्रधान वीरभान बंसल, देवीराम जिंदल, केशव जिंदल, अरविंद कुमार, मनोज सैनी, कमल गोयल, भारतभूषण बत्रा सहित अन्य उपस्थित थे।