- Hindi News
- जींद रैली से सत्ता परिवर्तन का होगा आगाज : धानक
जींद रैली से सत्ता परिवर्तन का होगा आगाज : धानक
हिसार| प्रदेशकी जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है और 25 सितंबर को जींद में होने वाली रैली के बाद काउंट डाउन भी शुरू हो जाएगा। यह बात उकलाना हलके से इनेलो प्रत्याशी अनूप धानक ने बुधवार को गांव किरमारा से युवा कार्यकर्ताओं के एक जत्थे को जींद रैली रवाना करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जनता के सामने इनेलो ही एकमात्र विकल्प है और पूर्ण बहुमत के साथ पार्टी सत्ता में आएगी और प्रदेश का विकास करवाएगी। इस मौके पर हलकाध्यक्ष राजेंद्र लितानी, धर्मपाल लोहचब, टेकराम, सुभाष , कृष्ण पंवार, अशोक पूनिया, अनिल बालकिया, होशियार सिंह बिठमड़ा, रामप्रताप शर्मा, रोहताश कंडूल अािद थे।