पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुजीत कुमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा के युवा नेता सुजीत कुमार को पार्टी ने जिला के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। मूलत: बनारस के रहने वाले सुजीत 13 साल पहले हिसार आए थे। बचपन से आरएसएस से जुड़े रहे सुजीत ने हिसार के मंडल अध्यक्ष के पद से राजनीति की शुरुआत की। फिर वह जिला उपाध्यक्ष बने। विभाग के मीडिया प्रभारी, प्रदेश के कार्यकारी मीडिया प्रभारी, भाजयुमो के प्रदेश कोषाध्यक्ष उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभलाने का मौका मिला। फिलहाल वह जिला महामंत्री के पद पर थे। इस चुनाव में पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. कमल गुप्ता हिसार और दूसरे जिला महामंत्री सुरेंद्र पूनिया बरवाला से प्रत्याशी है। ऐसे में पार्टी ने उन्हें कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया है। हालांकि जिले में और भी कई सीनियर नेता मौजूद हैं।

गाड़ दिया खूंटा