पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डुप्लीकेट पहचान पत्र बनने बंद, मतदाता लगा रहे चक्कर

डुप्लीकेट पहचान पत्र बनने बंद, मतदाता लगा रहे चक्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार|नए वोटबनने बंद होने के साथ ही अब मतदाताओं को डुप्लीकेट पहचान पत्र भी नहीं प्राप्त हो रहे हैं। रोजाना दर्जनों लोग जिला निर्वाचन कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन मतदाताओं को हो रही है, जिन्होंने बैंक में फीस भी जमा कर दी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि चुनाव आयोग ने दो से तीन दिन के लिए डुप्लीकेट पहचान पत्र की साइट को बंद किया है। जल्द ही साइट को दोबारा खोलकर डुप्लीकेट पहचान पत्र बनाए जाएंगे। चुनाव आयोग अधिक से अधिक मतदान करने के लिए लाखों रुपए खर्च कर जागरूकता अभियान चला रहा है। चुनाव अधिकारी रामनिवास के अनुसार फिलहाल चुनाव आयोग द्वारा डुप्लीकेट पहचान पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। संभावना जताई जा रही हैं दो या तीन दिन बाद बनने फिर से शुरू होंगे। चुनाव आयोग ने मंगलवार शाम को डुप्लीकेट पहचान पत्र के लिए जारी साइट को बंद कर दिया था। इसके बाद से डुप्लीकेट पहचान पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं।