प्रहार-पलटवार
भाजपा की सरकार आने से भाजपा नेताओं के दिन तो अच्छे आए, लेकिन जनता के कांग्रेस सरकार से भी अधिक बुरे दिन आए हैं। इसलिए जनता इन दोनों पार्टियों से सावधान रहे।। -रणबीरगंगवा, राज्यसभा सदस्य, इनेलो प्रत्याशी नलवा।
क्षेत्रीय और पारिवारिक पार्टियों को जनता ने अब भाव देना बंद कर दिया है। ऐसी पार्टियां जनता का कोई भला नहीं कर सकती। केवल लोकतांत्रिक मूल्यों को दागदार बनाने का ही काम करती हैं।। -डाॅ.कमल गुप्ता, भाजपा प्रत्याशी, हिसार विधानसभा।