डंपर की चपेट में आने से छात्र की जान गई
नेशनलहाईवे पर पंजाब नेशनल बैंक के नजदीक बाइक सवार वार्ड एक के 23 वर्षीय प्रवीन की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक डंपर ने प्रवीन के बाइक को उस समय अपनी चपेट में ले लिया जब वह बुधवार सुबह बाजार से घर लौट रहा था।
प्रवीन हिसार के डीएन कॉलेज में स्नातक का छात्र था। पुलिस ने मृतक प्रवीन के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के बड़े भाई नवीन के बयान पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। प्रवीन अपने पल्सर बाइक पर सुबह घर की ओर लौट रहा था। जैसे ही वह पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचा तो हिसार की ओर से तेज गति से रहे एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के कारण प्रवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डंपर चालक दुर्घटना के बाद डंपर सहित मौके से फरार हो गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी।