- Hindi News
- महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को अपनाना जरूरी: सत्यपाल
महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को अपनाना जरूरी: सत्यपाल
हिसार|महाराजा अग्रसेनजयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को हरियाणा अग्रवाल विकास संगठन की जिला इकाई की बैठक हुई। अग्रवाल कॉलोनी स्थित संगठन के कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता अग्रवाल संगठन के जिला अध्यक्ष सत्यपाल अग्रवाल ने की। इस मौके पर जिला महासचिव सत्यप्रकाश आर्य ने बताया कि बैठक का शुभारंभ अग्र कुलदेवी महालक्ष्मी महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना के साथ की गई।
इसमें जिला अध्यक्ष सत्यपाल अग्रवाल ने सभी अग्र बंधुओं को जयंती की बधाई देते हुए कहा कि हमें आज महाराजा अग्रसेन की दिए गए समाजवाद के सिद्धांत पर मंथन करने की आवश्यकता है। सबको एक समान करने के लिए एक रुपया एक ईंट के सिद्धांत का संदेश समझाते हुए कहा कि समाज के लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए सदा तत्पर रहो। बैठक से पूर्व सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन चौक पर महासभा की ओर से आयोजित हवन-यज्ञ में भाग लेकर समाज की खुशहाली के लिए आहुतियां डाली महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बैठक में अशोक ऐरन, नरेन्द्र नानु, रतन बंसल खेड़ा वाले, संजय गर्ग, पवन गर्ग, सुशील गर्ग मुकेश जिंदल सहित अन्य उपस्थित थे।
महाराजा अग्रसेन जयंती पर पुष्प अर्पित करते अग्रवाल संगठन के सदस्य।