ड्रामा पार्टी ने मतदान का महत्व बताया
हिसार | व्यवस्थितमतदाता, शिक्षा एवं मतदान भागीदारी कार्यक्रम के तहत जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ड्रामा पार्टी ने गुरुवार को उकलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव दौलतपुर में लोगों को मतदान के महत्व की जानकारी दी और मतदान के बारे में जागरूक किया। डीपीआरओ अमित पवार ने बताया कि नाटक के माध्यम से मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है। मतदाताओं को बिना किसी धन, शराब अन्य प्रलोभनों में आने की बजाए निष्पक्ष निडर होकर मतदान करना चाहिए, ताकि सही उम्मीदवारों को चुना जा सके।