हिसार तक सिमट गया भजनलाल का परिवार
हरियाणाविधानसभा के चुनाव में हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई ने हिसार पर अपने परिवार की ताकत को केंद्रित किया है। भजन परिवार के तीन सदस्य हिसार की सीटों से चुनाव लड़ेंगे। आदमपुर से खुद कुलदीप बिश्नोई तो पड़ोसी हलके नलवा से उनके बड़े भाई चंद्रमोहन और हांसी हलके से कुलदीप की प|ी रेणुका बिश्नोई को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
पिछले विधानसभा चुनाव में भजन परिवार के दो सदस्यों कुलदीप और उनकी मां जसमा देवी ने चुनाव लड़ा था। तब चौधरी भजनलाल हिसार के सांसद थे। कुलदीप आदमपुर से चुनाव जीत गए थे, मगर जसमा देवी नलवा से हार गई थीं। अब कुलदीप ने अपने भाई चंद्रमोहन को नलवा फतह करने की जिम्मेदारी सौंपी है। कुलदीप ने अपने भाई को नलवा भेजकर हलके से टिकट को लेकर पार्टी नेताओं के अंदर खींचतान पर विराम लगाने की कोशिश की है। नलवा से चंद्रमोहन को घोषित करने की एक बड़ी वजह तो यह भी है कि यहां कम से कम 12 गांव बिश्नोई बिरादरी के हैं। जिनका सीधा लाभ हजकां को मिल सकता है। दूसरा, नलवा तक चंद्रमोहन के चांद मोहम्मद बनने और फिजा प्रकरण की आंच नहीं पहुंचेगी, ऐसा हजकां का मानना है।
दूसरी तरफ कुलदीप आदमपुर से फिर ताल ठोकेंगे। यह हलका 1968 से भजनलाल का अभेद्य दुर्ग है। पिछले चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश ने कुलदीप ने कड़ी टक्कर दी थी। उधर, सोहना विधानसभा क्षेत्र से हजकां की पलम वर्मा पहली महिला प्रत्याशी हैं। हरियाणा के गठन के बाद से अब तक इस सीट से कोई महिला मैदान में नहीं उतरी। तो किसी पार्टी ने महिला को टिकट दिया, ही किसी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की हिम्मत जुटाई।
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में जब बिश्नोई पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे थे तो टिकट मिलने से गु्स्साए कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की। एक युवक ने उनकी गाड़ी पर डस्टबिन का ढक्कन भी फेंका। पूर्व विधायक शशि परमार ने आरोप लगाया कि कुलदीप ने पैसे लेकर भी उन्हें टिकट नहीं दिया। उधर, पूर्व एसडीएम आरसी शर्मा के समर्थकों ने लोहारू ढिगावा में हजकां सुप्रीमो का पुतला फूंका। वहीं हांसी के तीन बार विधायक रह चुके हजकां के अमीरचंद मक्कड़ ने अपनी पुत्रवधू रेनू को आजाद चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा कर दी है।
सात सीटों पर प्रत्याशी जल्द होंगे घाेषित
कुलदीपने बताया, \\\"सहयोगी हजपा से समझौते के तहत हजकां 65 और हजपा 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अ