पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनवरी से उपभोक्ता के खाते में जमा होगी गैस सब्सिडी

जनवरी से उपभोक्ता के खाते में जमा होगी गैस सब्सिडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। 1 जनवरी से एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के बैंक खातों में सीधे सब्सिडी आएगी। केंद्र सरकार की हरी झंडी मिल चुकी है। प्रदेश सरकार ने योजना को अमलीजामा पहनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

एलपीजी गैस सब्सिडी के नाम पर अब गैस एजेंसी संचालक या उपभोक्ता कोई धोखाधड़ी नहीं कर सकेगा। सारा रिकाॅर्ड अब ऑनलाइन देखा जा सकेगा। अब इस योजना से उपभोक्ताओं के साथ-साथ सरकार को भी फायदा मिलेगा।

- उपभोक्ता को ब्लैंक अकाउंट की जरूरत पड़ेगी।

- उपभोक्ता के खाते में पहला एलपीजी सिलेंडर खरीदने की राशि होनी चाहिए।

राशन कार्ड सहित एक अन्य आईडी प्रूफ आधार कार्ड संबंधित फार्म के साथ संलग्न कर बूथ पर जमा करवाएं। शहर में लघु सचिवालय, आजाद नगर स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल के समीप रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित जैन अस्पताल के समीप आधार कार्ड बनाए जाते हैं। इन बूथों पर नाम, पते की जानकारी के साथ फोटो, अंगुलियों के प्रिंट आदि लेगा। आधार कार्ड संबंधित समस्या आने पर टोल फ्री नंबर 1800-300-1947 या फिर ऑनलाइन वेबसाइट http:// UIdai.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। आवेदन के तीन माह बाद आवेदक का कार्ड बनेगा।

}सिलेंडर के दुरुपयोग पर लगेगा अंकुश।

}ऑनलाइन मिलेगी गैस संबंधित जानकारी।

}गैस संबंधित कालाबाजारी पर लगेगा अंकुश।

}सब्सिडी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर।

ये होंगे फायदे

गैस बुकिंग के बाद उपभोक्ता को जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी। उसके अपडेट अकाउंट में सब्सिडी के पैसे जमा कर दिए जाएंगे। गैस डिलीवरी के समय एजेंसी कर्मी को तय रेट के हिसाब से पैसे देने होंगे।

आधार कार्ड नंबर को फार्म एक की मदद से बैंक अकाउंट से लिंक करना होगा। यह फॉर्म आप गैस एजेंसी या फिर वेबसाइट से प्रिंट निकाल सकते हैं

आधारनंबर को बैंक नंबर से लिंक करने के तरीके

>बायहैंड-आधारकार्ड की फोटो कापी को फार्म नंबर दो के साथ लगाकर एजेंसी संचालक को जमा करवा दें।

>वाया काॅलसेंटर- इसकेलिए उपभोक्ता टाेल फ्री नंबर 1800-2333- 555 पर कॉल कर सकता है।

>आॅनलाइन- इसके लिए www.rasf.uiadai.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा या फिर इसके लिए आॅनलाइन गैस एजेंसियों की www. indian.co.in/smd ivrs.php, hindustanpetroleum.com/hpanytime या bharatgas.com/pages/customer_care/cc_ivrsinfo. वेबसाइट पर भी ल