- Hindi News
- आयरलैंड के प्रोफेसर सामान्य अस्पताल पहुंचे
आयरलैंड के प्रोफेसर सामान्य अस्पताल पहुंचे
हिसार | आयरलैंडडबलिंग विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर सोमवार को सामान्य अस्पताल पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद दोनों ने हिसार के चिकित्सकों के काम करने के तरीकों को जाना। डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि आयरलैंड के प्रो. सीमांस सैली और उनके साथ महिला प्रो. कैमिला पहुंचे। यह दोनों सीएमओ कार्यालय में पहुंचे। दोनों ने प्रोफेसरों ने डिप्टी सीएमओ डाॅ. अशोक चौधरी से पूछा कि यदि औरतों में हीमोग्लोबिन की कमी है तो किस प्रकार से उसका चेकअप करते हैं और हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने लिए कौन सी दवा देते हैं। इसपर चौधरी ने उनको सारी जानकारी विस्तृत बताई। इस दौरान वहां डाॅ. अशोक चौधरी के अलावा अनेक चिकित्सक मौजूद रहे। इसके अलावा दोनों ने सीएचसी का भी दौरा किया।
सीएमओ कार्यालय में डाॅ.अशोक चौधरी से जानकारी लेते आयरलैंड के प्राेफेसर सीमांस सैली और उनके साथ महिला प्रो. कैमिला।