- Hindi News
- स्टेट ड्राप रो बॉल चैंपियनशिप में झटके छह पदक
स्टेट ड्राप रो बॉल चैंपियनशिप में झटके छह पदक
हिसार | गोहानामें आयोजित हरियाणा राज्य ड्राप रो बॉल चैंपियनशिप में हिसार के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। इसमें बीएस इंटरनेशनल स्कूल के पांच खिलाड़ियों ने जहां रजत पदक प्राप्त किया, वहीं मानव इंटरनेशनल स्कूल के एक खिलाड़ी ने कांस्य पदक प्राप्त कर राज्य स्तरीय टीम में अपनी जगह बनाई। इनमें रविंद्र, संजय, अमन, सन्नी अजय अब महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। विजेता खिलाड़ियों का सोमवार को स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्राचार्य घनश्याम वर्मा ने जीत का श्रेय खिलाड़ियों उनके कोच अनिल अविनाश को दिया, जिन्होंने जीतोड़ मेहनत कर प्रदेश की टीम में अपनी जगह बनाई।